बैलून प्रतियोगिता में बच्चों ने की मस्ती
तोशाम। तोशाम स्थित मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फन विद बैलूंस प्रतियोगिता हुई। इसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने जमकर गुब्बारे तोड़े और मस्ती की। प्रिंसिपल कमलेश पंघाल ने कहा कि बचपन ही जिंदगी का सबसे अनमोल समय है। उन्होंने बच्चों की सराहना की और शिक्षिकाओं को बधाई दी। सबसे अधिक गुब्बारे तोड़ने वालों में मनित, लक्ष्य, कीर्ति, रोहित, आयुष, यश, चाहत यमन, विनय, तमन्ना, संजय, कुशल जिंदल, हंसिका और यश शामिल रहे। स्कूल प्रबंधक रामअवतार गुप्ता और सुरेंद्र राठौर ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।