भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के साथ डीएलएड की परीक्षाओं में मंगलवार को नकल के 69 मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर में 1420 केंद्रों पर परीक्षा संचालित की गई। इसमें दसवीं में संस्कृत और शारीरिक शिक्षा के 2,33,595 व बारहवीं में कृषि और दर्शन शास्त्र के 1,600 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह डीएलएड (री-अपीयर, मर्सी चांस) के 307 छात्र-अध्यापक हुए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके उड़नदस्ते द्वारा झज्जर व रोहतक के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां जिला रोहतक के परीक्षा केंद्र रावमावि, कहानौर-01 (बी-1) पर दो नकल के मामले पकड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां नकल के 17 केस पकड़े।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के प्रदेश में गठित अन्य उड़नदस्तों द्वारा 50 नकल के मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर के 1,108 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की हिंदी विषय की परीक्षा में 1,89,491 और डीएलएड री-अपीयर, मर्सी चांस की प्रोसेसिंग हिंदी भाषा विषय की परीक्षा में 2318 छात्र-अध्यापक शामिल होंगे।
.