धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 66 हजार
तोशाम (भिवानी)। डाडम निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से फोन पर क्यूआर कोड स्कैन कराकर 66 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डाडम निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई में खाता है। उसके पास कुछ दिन पहले एक फोन आया। फोन पर बोलने वाले ने सत्यवान से हालचाल पूछा और कहा कि आपके फोन पर कोड भेजा है। कोड के माध्यम से आरोपी ने सत्यवान के खाते से 66 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद