फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर में 126 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे 65389 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई-2022 सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एक-दिवसीय परीक्षा 31 जुलाई को ली जाएगी। जिसमें 65389 परीक्षार्थी 126 परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देंगे। शनिवार को बोर्ड मुख्यालय में हुई बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने पूर्ण समय के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर को परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एक-दिवसीय परीक्षा 31 जुलाई को होगी। सेकेंडरी परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में लगभग 65389 परीक्षार्थी, जिनमें 40837 छात्र व 24552 छात्राएं प्रदेशभर में 126 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सेकेंडरी परीक्षा के लिए 126 व सीनियर सेकेेंडरी की परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए 73 प्रभावशाली उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पूरे समय के लिए एक-एक ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थी परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षा की परीक्षा दो भागों में होगी। प्रथम भाग में सब्जेक्टिव परीक्षा का समय 1:30 घंटे व द्वितीय भाग में ऑब्जेक्टिव परीक्षा का समय एक घंटे का होगा। परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ व ऑब्जर्वर परीक्षा के दौरान केंद्र को छोड़कर बाहर नहीं जाएंगे।
बोर्ड सचिव ने कहा कि सभी ऑब्जर्वर परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पूर्व प्रश्न-पत्रों के पैकेट खुलवाते हुए निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराएंगे। किसी भी परीक्षार्थी व पर्यवेक्षक के पास मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें