फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 प्रतिशत लोगों को नहीं मिली इन्हासमेंट की राशि, सेक्टरवासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपायुक्त नरेश नरवाल से मिलकर सेक्टर-13 व 23 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा, डॉ. फूल सिंह व धर्मपाल वेद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद 65 प्रतिशत लोगों को इन्हासमेंट की राशि नहीं मिली है, इसके चलते क्षेत्र के लोगों में रोष बना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसाती पानी की निकासी, सीवरेज समस्या, बंदरों व बेसहारा पशुओं के आतंक, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सेक्टर-13 स्कूल के सामने स्थित शराब का ठेका हटवाए जाने, हर दो माह में उपायुक्त के साथ बैठक कर समस्याओं पर विचार-विमर्श करने सहित इन्हासमेंट की राशि यथाशीघ्र ब्याज सहित वापस दिलवाए जाने की मांग की। इस मौके पर उपायुक्त नरेश नरवाल ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सेक्टर का दौरा करेंगे और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इन्हासमेंट की राशि बारे उपायुक्त ने कहा कि भुगतान के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार को संपदा अधिकारी की जिम्मेवारी सौंप दी है। जिनको निर्देश दिए गए है कि सेक्टरवासियों के रिफंड की राशि नियमानुसार शीघ्र प्रदान की जाए। इस अवसर पर प्रधान सेक्टर-23 विरेंद्र सिंह तंवर, डॉ. फूल सिंह, सुरेश कटारिया, रमेश जैन, रामधन जांगड़ा, धर्मपाल वैद, महेंद्र जयपाल तंवर, ताराचंद, सतवीर कौशिक, विरेंद्र वशिष्ठ, ओमप्रकाश, आत्मप्रकाश महता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें