फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में दो बार जल चुकी गली के अंदर बिजली की केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फुलपूरा में छह माह में दो बार जल है बिजली की केबल, लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव फुलपुरा में छह माह के दौरान दो बार बिजली की केबल जल चुकी है। इस वजह से गांव की स्लम बस्ती के अंदर सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो रही है। ग्रामीण मंगलवार को बीटीएम रोड स्थित निगम महाप्रबंधक कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीण संदीप, रिंकू, बाला, महेन्द्र, अरुण, बिजेंद्र, तेजा, पारो, सुशीला, सुरेश देवी, विद्या, कमलेश, धन्नो, मुकेश, साधु, शमशेर, सुमित्रा, शकुंतला, संतोष, हरपाल, बिमला, गीता, विनोद ने बताया कि कॉलोनी के अंदर दर्जनों मकान बने हुए हैं। इन मकानों तक केवल एक ही ट्रांसफार्मर से 25 एमएम की केबल के जरिये विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। बिजली का लोड ज्यादा होने के कारण केबल दो बार जल चुकी है। इससे लोगों को भी अपने बिजली उपकरण जलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि निगम की गंाव के अंदर 95 एमएम की एबी केबल डाली जाए, जिससे की उनको सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति मिल सके। ग्रामीणों ने सभी मकानों के बिजली मीटर नंबर भी उपलब्ध कराए। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वे इस मांग को लेकर एसडीओ व जेई से भी मिल चुके हैं, मगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। निगम अधिकारियों ने इस संबंध में ग्रामीणों को उनकी समस्या का जल्द समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें