फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर बिफरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर बिफरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तोशाम। गांव सागवान और आसपास के गांवों में लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कस्बे में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने उपमंडल कार्यालय परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी भी दी। किसान नेताओं ने बताया कि गांव सागवान व आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में लावारिस गोवंश घूम रहा है। पशु रात के समय खेतों में नुकसान कर रहे हैं। हालात ये है कि रात को इतनी ठंड के बावजूद किसान खेतों में रात का पहरा देने को मजबूर हैं। किसानों नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उपमंडल कार्यालय परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
फोटो:01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें