फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लोगों को डाटा तैयार करने के लिए दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त अंशज सिंह के मार्गदर्शन में योजना अधिकारी एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी शिव तेज सिंह ने बताया कि हरियाणा योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को वीडियो कॉंफ्रेंस के जरिए प्रदेश भर के लोगों का डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए है। बीडीपीओ और नगर पालिकाओं के माध्यम से हार्ड कॉपी में डाटा एकत्रित किया जाएगा एवं पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिवार का सही डाटा एकत्रित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी परिवार की सही जानकारी उपलब्ध करवाने का आह्वान किया है। इस दौरान योजना अधिकारी भागीरथ कौशिक, सचिव नगरपरिषद संजय यादव, विकास सांगवान, राजकुमार, विनोद, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें