फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर भड़के वार्डवासी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बवानीखेड़ा। सरकार स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, तो कस्बे के निवासियों को सफाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बुधवार को कस्बे के वार्ड छह के निवासियों ने गंदगी से परेशान होकर नगरपालिका के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका कार्यालय के खिलाफ नारेबाजी की। वार्डवासी बिजेंद्र गौरिया, राजेश सिंधू, अमित दहिया, कृष्ण, राकेश, सुरेश, संजय, शंकर, रणदीप, जयबीर गौरिया, पवन गौरिया आदि ने बताया कि पिछले एक साल से वार्ड छह स्थित तालाब के किनारे और सफाई के लिए नगरपालिका सचिव, प्रधान और अन्य नगरपालिका कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी कर चुके हैं। नगरपालिका के सफाई कर्मचारी और अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते उन्हें गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। इससे वार्ड में बीमारियां फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें