फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 55 कर्मचारियों ने निपटाए प्रॉपर्टी आईडी त्रुटि से जुड़े 386 मामले

Mon, 12 Jun 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी: नगर परिषद में पीआईडी की समस्या के समाधान के लिए बनाए गए काउंटर पर मौजूद नागरिक। 
विज्ञापन
भिवानी। शहरी दायरे की प्रॉपर्टी आईडी में गलतियों के मामलों के निपटान के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय लगा। चार जांच और दो बनाने वाले काउंटरों पर करीब 55 कर्मचारियों ने सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक प्रॉपर्टी आईडी त्रुटि के 386 मामलों का निपटान कराया। जबकि कुछ मामले लंबित रखे गए। जिन पर विभागीय अधिकारी बाद में विचार करेंगे। कैंप के दूसरे दिन भी कोई पीआईडी में पता तो कोई नाम की गलतियों को लेकर पहुंचे। जबकि इन त्रुटियों को लेकर लोग कभी नगर परिषद तो कभी पटवारी के यहां चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में रविवार को पीआईडी गलती ठीक कराने के लिए दूसरे दिन भी कैंप लगा। कैंप में शनिवार को पहले दिन करीब 400 पीआईडी गलतियों के मामलों का निपटान हुआ था, जबकि दूसरे दिन भी सैकड़ों लोग पीआईडी की गलतियां लेकर नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे। लोगों का कहना था कि पीआईडी में मालिक और प्रॉपर्टी को लेकर दिक्कतें बनी हैं, जबकि ये सारा डॉटा याशी कंपनी ने नगर परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। जिससे पीआईडी ऑनलाइन हैं। भिवानी शहर में करीब 75 हजार से अधिक प्रॉपर्टी आईडी हैं, जिनकी गलतियां और आपत्ति के साथ दावे संबंधी आवेदन भी ऑनलाइन ही दर्ज किए जा रहे हैं। लंबे अर्से से ये मामले कम तो हुए मगर खत्म नहीं हुए। जिसको लेकर पहले भी नगर परिषद को कैंप लगाने पड़े वहीं नगर परिषद कार्यालय में स्थायी तौर पर भी पीआईडी गलतियों ठीक कराने का काउंटर खोलना पड़ा। अब दो दिन तक कैंप में भी काफी ऐसे पेचीदा मामले पहुंचे, जिन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ मिल बैठकर सुलझा डाला।

मेकर काउंटरों पर ऑनलाइन हुए दस्तावेज, चेकर ने जांचे दस्तावेज

कैंप में चार मेकर और दो चेकर काउंटर बनाए गए। मेकर काउंटर पर पीआईडी के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर गलतियों को दुरुस्त किया गया जबकि चेकर काउंटरों पर दस्तावेजों की कर्मचारियों ने जांच की। जिन दस्तावेजों से कर्मचारियों की संतुष्टि नहीं हुई ऐसे मामलों को लंबित रखा गया।
विज्ञापन



शहरी दायरे की प्रॉपर्टी आईडी में अब भी गलतियों के 10 से 15 हजार मामले

शहरी दायरे की प्रॉपर्टी में अब भी दस से 15 हजार गलतियों के मामले हैं। अधिकारियों की मानें तो अधिकांश गलतियों को ठीक कर वेबसाइट पर अपडेट किया जा चुका है। जिन मामलों में गलतियां मिल रही हैं, उन्हें भी शिकायत के आधार पर ठीक किया जा रहा है।





नगर परिषद में दो दिन तक प्रॉपर्टी आईडी को ठीक कराने के लिए दो दिवसीय कैंप लगाया गया है। नगर परिषद द्वारा 30 जून तक प्रॉपर्टी आईडी की गलतियों को ठीक कराने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर कार्य दिवसों के दौरान निराकरण किया जाएगा। कैंप के दूसरे दिन 386 पीआईडी की गलतियों के मामले निपटाए गए हैं।
विज्ञापन


-अभय सिंह यादव, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें