भिवानी। फैक्ट्रियों में नाबालिग बच्चों से काम करवाने के मामले में आठ दिन बाद थाना सदर पुलिस ने बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर तीन फैक्टरी के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बाल संरक्षण विभाग और स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने आठ अक्तूबर को थाना सदर क्षेत्र में स्थित तीन फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 13 नाबालिग बच्चों को मुक्त करवाया था। जिसके बाद बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया था। मामले में वीरवार को थाना सदर पुलिस ने डीसीपीओ रितू की शिकायत पर आकश फैक्टरी, विनायक फैक्ट्री और अग्रवाल फैक्ट्री के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।