हरियाणा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 23 से
भिवानी।
सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2018 की (भौतिकी, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान) विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 23 फरवरी से एक मार्च तक संबंधित विद्यालयों में होंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित प्रायोगिक परीक्षकों के निर्देश-पत्र एवं प्रि-प्रिटिंड अंक सूचियां सभी विद्यालयों के मुखिया या उन द्वारा प्राधिकृत कर्मचारी/अधिकारी अपने विद्यालयों से संबंधित दस्तावेज 21 फरवरी को प्रात: 11:00 बजे से 5:00 बजे तक अपने-अपने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अवश्य प्राप्त कर लें।