भिवानी। रक्तदान किसी के लिए भी बेहद सामान्य बात हो सकती है, लेकिन जरूरतमंद के लिए यह जिंदगी और मौत का सवाल होता है। रक्त की जरूरत कभी भी किसी को भी पड़ सकती है। लिहाजा हर किसी को इसकी अहमियत समझनी चाहिए। हर किसी का रक्तदान किसी न किसी को नई जिंदगी देता है।
यह बात मुख्य अतिथि रक्तवीर राजेश डुडेजा ने मंगलवार को पुराना बस स्टैंड स्थित फ्रीडम ब्लड बैंक में हरियाणा दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और पालेराम ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए कही। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। विशिष्ट अतिथि युगल किशोर गिरी महाराज ने रक्तदाताओं का बैज लगाकर हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर के संयोजक सुरेंद्र सम्भरवाल ने बताया कि ये रक्तदान शिविर डेंगू मरीजों के लिए रक्त की पूर्ति के लिए लगाया गया। इस अवसर पर सक्रिय रक्तदाता रक्तवीर मनीष वर्मा ने 55वी बार, शंकर खरबंदा ने 17वीं बार, मनेंद्र सिंह ने 12वीं बार, दिव्यांग अजीत तिगड़ाना ने 8वीं बार व अश्वनी शर्मा ने अपनी पत्नी इंदु शर्मा के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर देवेंद्र वर्मा, संजय मास्टर व इंदरपाल, गोपाल भारद्वाज, अमित अग्रवाल उपस्थित थे
इन्होंने किया रक्तदान:
कुलदीप, अश्वनी शर्मा, इंदू शर्मा, अजीत, देवेंद्र, विजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, नवीन, प्रदीप अहलावत, दीपक, ललित, पारूल, रवि, शंकर, इंद्रपाल कालू नंबरदार, विनेश, सत्यवान, अमित शर्मा, भजनलाल, प्रवीण, सुशील जांगड़ा, महिपाल, विष्णु, हर्ष, अरुण, रोबिन, हनुमान सिंह, लक्की, बृजेश, अमित, आशीष ने सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान किया।