फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंक से पैसे निकलवाकर आए व्यक्ति का थैला काटकर 50 हजार किए चोरी

Sat, 12 Oct 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकलवाकर जा रहे एक व्यक्ति का रास्ते में थैला काटकर 50 हजार रुपये चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ पैसे चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रेवाड़ीखेड़ा निवासी मान सिंह ने बताया कि गत सात अक्तूबर को वह भिवानी के घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक से अपने खाता में 50 हजार रुपये निकालकर हालु बाजार गया था। वहां पहुंचकर देखा तो उसके बैग को काटकर किसी ने उसके पैसे चोरी कर लिए। चुनाव की वजह से वह थाने में शिकायत नहीं दे सका। इसके बाद उसने इसकी शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पैसे चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें