फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चारामंडी में 2792 किसानों की 50 हजार क्विंटल सरसों की आज होगी खरीद

Mon, 08 May 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब चांग, बवानीखेड़ा और भिवानी के 2792 किसानों की गेट पास कट चुकी करीब 50 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद सोमवार को होगी। डीसी की ओर से गठित की गई जांच कमेटी ने किसानों की फसल की फिजिकल वेरिफिकेशन में क्लीनचिट दे दी है, जिसके बाद इस फसल की बिक्री को लेकर रास्ता साफ हो गया है। वहीं, चारामंडी में बारिश में भीगी सरसों की भी अब सुखाने के बाद भराई और उठान का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल 30 अप्रैल के बाद सरसों की सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी। जिसके बाद भिवानी जिले की चांग मंडी, भिवानी की चारामंडी और बवानीखेड़ा मंडी में गेट पास कटवा चुके 2792 किसानों की करीब 50 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई थी। इन किसानों की सरसों मंडी में खुले में पड़ी रही। जिस पर बारिश की मार भी पड़ी। इन किसानों ने सरकार से सरसों खरीद की मांग उठाई थी। जिस पर जिला उपायुक्त ने तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया। जिन्हें मंडी में लेकर पहुंचे किसानों की फसल की फिजिकल वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए। कमेटी ने अपनी जांच शनिवार देर शाम तक पूरी की। जिसकी रिपोर्ट भी रविवार को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में जिन किसानों की फसलों की फिजिकल वेरिफिकेशन हुई उन किसानों की वास्तव में फसल सरकारी बिक्री के नियम पूरे कर रही है। अब इन किसानों की फसल सोमवार को खरीदी जाएगी।

57 हजार क्विंटल सरसों का उठान बाकी
भिवानी की चारामंडी में सीजन के दौरान एक लाख 82 हजार क्विंटल सरसों हैफेड ने खरीद की थी। जिसमें से करीब सवा लाख क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। वहीं 57 हजार क्विंटल सरसों का उठान अभी भी बाकी है। पहले बारदाना और बार-बार मौसम खराब होने व बारिश में सरसों भीगने की वजह से भराई व उठान का काम रुक गया था। लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद सरसों का उठान भी तेजी से कराया जा रहा है वहीं बारदाना मुहैया कराने के बाद सरसों की भराई और तुलाई का काम भी फिर से शुरू हो गया है। हालांकि अब नए किसानों की सरसों की खरीद पूरी तरह से बंद हो चुकी है।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त की तरफ से गठित कमेटी ने गेट पास कटने वाले किसानों की फसल की फिजिकल वेरिफिकेशन पूरी कर ली है। वेरिफिकेशन में सभी किसानों की फसल सही पाई गई है। सोमवार से इन किसानों की सरसों संबंधित मंडियों में खरीद कराई जाएगी। अब नए किसानों के सरसों के गेट पास सरकारी खरीद के लिए नहीं काटे जा रहे हैं।
-हीरालाल, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।

अधिकांश सरसों का उठान हो चुका है। मौसम खराब होने की वजह से जो सरसों बची थी उसका उठान भी अब चल रहा है। वेरिफिकेशन के बाद जिन किसानों की फसल अभी खरीद के लिए बची है उसको प्रशासन के निर्देश के अनुसार खरीद कराएंगे।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें