फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चांग में 50 सदस्यीय ग्राम सुधार समिति की हुई बैठक

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांच चांग में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
चांग। गांव चांग में शुक्रवार को सरपंच निवास पर 50 सदस्यीय ग्राम सुधार सभा की बैठक हुई। ग्राम सुधार सभा व ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से पिछले दिनों गांव व्याप्त बुराइयों को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया था। कमेटी में 20 नए सदस्यों को और शामिल किया गया।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा ने फैसला लेते हुए गांव में ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में स्पीकर बजाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में स्पीकर बजाता मिला तो उसका स्पीकर सेट जब्त कर लिया जाएगा। ग्राम सुधार सभा व पंचायत की बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भी रोष दिखाई दिया।
सभा ने बताया कि पिछले दिनों चोरी, अवैध नशा, डीजे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों को रोक ने के लिए गुजरानी चौकी प्रभारी व सदर थाना प्रभारी को सुचित किया गया था, लेकिन पुलिस नशा बेचने वालों, चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि पुलिस बिचौलियों के माध्यम से अपराधियों से सांठगांठ करके उन्हें बिना मुकदमा दर्ज किए रिश्वत लेकर छोड़ देती है। इससे इलाके में भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

सुधार सभा व पंचायत जल्द ही पुलिस की लचर कार्रवाई के प्रति एसपी से मिलकर पुलिस कर्मियों की शिकायत करेगी और उन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। कमेटी में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कुछ पुलिस कर्मचारी तो चौकी में लंबे अरसे से यहां जमें है जिनकी ढिलाई की वजह से इलाके में अपराध की गतिविधियां भी बढ़ी हैं।
देर रात तक घूमने वाले मनचलों पर भी कसा जाएगा शिकंजा
ग्राम सुधार सभा व पंचायत गांव में मुनादी कराकर देर रात्रि तक गलियों व चौराहों में बैठने व आवारागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध रूप से नशा बेचने वाले व अन्य असामाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसेगी। मुनादी के बाद भी कोई असामाजिक तत्व अपराध करने से नहीं मानता है तो ग्राम सभा व पंचायत उनके खिलाफ सामाजिक व कानूनी कार्रवाई करेगी।
आस पड़ोस के सरपंचों को सूचित करेगी ग्राम सुधार सभा
50 सदस्यीय ग्राम सभा व पंचायत ने फैसला किया कि आस पड़ोस के सरपंचों व ग्रामीणों को सूचित किया जाएगा यदि उनके गांव का कोई भी वाहन चालक तेज आवाज से स्पीकर बजाते हुए चांग में प्रवेश करता है तो उनका स्पीकर जब्त कर लिया जाएगा और उनकी शिकायत पुलिस में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें