फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने ली शपथ, करेंगे मतदान, कराएंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हम न केवल खुद मतदान करेंगे, बल्कि परिजनों व अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। क्योंकि एक-एक वोट कीमती है। एक-एक वोट देश की सरकार चुनने में जितना महत्व रखता है, उतना ही देश के विकास में। यह शपथ चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने ली। अमर उजाला के अधिक से अधिक मतदान अभियान से जुड़ते हुए युवाओं ने मतदान के साथ बिना किसी दबाव, लोभ-लालच के लोकसभा चुनाव के हवन में आहुति डालने की बात कही। रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज और डीन सुरेश मलिक ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने अमर उजाला के अभियान से जुड़ते हुए मतदान करने के शपथ फार्म भी भरें। अभियान के दौरान रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, डीन सुरेश मलिक, स्टाफ सदस्य ऋषि शर्मा, वीएम बेचैन, रवि कुमार आदि ने भी मतदान की शपथ ली और फार्म भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें