फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा अब स्कूल स्तर पर आंतरिक ही होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं की विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा अब स्कूल स्तर पर आंतरिक ही होगी
विज्ञापन

भिवानी। बोर्ड की ओर जारी पत्र के अनुसार दसवीं की सभी प्रायोगिक परीक्षा अब स्कूल स्तर पर ही आंतरिक रूप से होगी। नवंबर में बोर्ड ने कहा था कि अब की बार प्रायोगिक प्रायोगिक परीक्षा बाहरी परीक्षक द्वारा ली जाएगी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का एक शिष्टमंडल जिला प्रधान अजीत राठी के नेतृत्व में बोर्ड सचिव से उनके कार्यालय में मिला था। जिस पर बोर्ड सचिव ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया था कि उनकी प्रायोगिक परीक्षा की मांग को पूरा कर दिया जाएगा। अब बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से 23 फरवरी से 2 मार्च तक ली जाएंगी। विज्ञान अध्यापक संदीप बधवा राजेंद्र लेघां ने बोर्ड सचिव से दसवीं की वार्षिक पेपर मूल्यांकन में विज्ञान अध्यापकों की भी ड्यूटियां लगाई जाए, क्योंकि कई हाई स्कूलों में व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान अध्यापक ही विज्ञान पढ़ाते हैं। बोर्ड का स्कूल रिजल्ट भी उनकी एपीएआर में जोड़ा जाता है। विज्ञान अध्यापक अनिल शर्मा ने बोर्ड प्रशासन से मांग की है कि बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा का मेहनताना वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन समान दस से चौदह रुपये किया जाए। इस अवसर पर अजीत राठी, संदीप वधवा, राजेंद्र लेघां, अनील शर्मा, दयाचंद फोगाट, जोगेंद्र, श्रीनिवास शर्मा उपस्थित थे।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें