फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय का वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
26 को श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय का वार्षिक समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय का 120वां वार्षिक समारोह 26 मार्च को मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, मानद विश्वविद्यालय भारत सरकार, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. पीएन शास्त्री होंगे। प्राचार्य विनय मिश्र ने बताया कि समारोह का उद्घाटन पूर्व विशेष न्यायाधीश प्रहलाद सिंह करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कॉलेज शाखा के सहायक रजिस्ट्रार अतुल गोयल व हरियाणा प्रादेशिक हिन्दी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री आचार्य रमेश मिश्र होंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रमुख शिक्षाविद राजेश शर्मा शौनिक करेंगे। इस अवसर पर शास्त्री के छात्रों को उपाधि वितरित व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें