लंबित मांगों को पूरा करने की मांग
तोशाम। मनरेगा कामगार संघ ने कैरू के बीडीपीओ को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि किसान मजदूर इस देश की रीढ़ की हड्डी हैं। दुर्भाग्य से सरकार किसानों व मजदूरों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मनरेगा मजदूरों को साल में कम से कम 200 दिन काम, बकाया मजदूरी का जल्द भुगतान, मजदूरों के नए जॉब कार्ड बनवाने, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।