फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 40 साल पुराना पीपल का पेड़ अचानक सरकुलर रोड पर गिरा, दो घंटे तक रास्ता बंद, दो रेहड़ी टूटी

Tue, 11 Jul 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की दीवार के साथ करीब 40 साल पुराना पीपल का पेड़ मंगलवार दोपहर बाद अचानक टूटकर सरकुलर रोड पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस समय ये हादसा हुआ उसके आसपास काफी लोग थे। पेड़ गिरने की वजह से घंटाघर से दिनोद गेट और देवसर चुंगी से घंटाघर-हांसी गेट की तरफ का मार्ग भी दो घंटे तक बंद रहा और दो रेहड़ी टूटी गई। इसकी नागरिक अस्पताल की दीवार और शनि मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और वाहनों का रूट यहां से डायवर्ट किया। वहीं वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। पेड़ को सरकुलर रोड से हटाने के लिए क्रेन भी बुलाई गई। घंटाघर से दिनोद गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर शनिदेव मंदिर के पास करीब 40 साल पुराना एक पीपल का पेड़ अचानक ही मंगलवार दोपहर बाद टूटकर सरकुलर रोड पर गिर गया।
नागरिक अस्पताल के समीप जहां ये पेड़ टूटा है वहां दीवार के आसपास काफी गुजराती परिवार पुराने कपड़े बेचने के लिए फुटपाथ पर ही अपनी स्टॉल लगाते हैं। जबकि शनि देव मंदिर के पास भी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। पेड़ टूटने की तेज आवाज जब लोगों को सुनाई दी तो अचानक ही भगदड़ मच गई। पेड़ की चपेट में दो रेहड़ी भी आ गई। जिससे रेहड़ी चालकों को भी हजारों का नुकसान हुआ। वहीं पेड़ से इंटरनेट के तार भी टूट गए, जिससे आसपास का इंटरनेट भी ठप हो गया है।
विज्ञापन


कई सालों से धंस रही है आसपास की सड़क, मिट्टी खिसकने से कमजोर हुई पेड़ की जड़
प्रत्यक्षदर्शी पवन मित्तल ने बताया कि बारिश के कारण यहां कई सालों से शनिदेव मंदिर के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क धंस रही है। यहां कई बार सड़क पर कई टन रेत और मलबा भी डाला जा चुका है, मगर सड़क धंसना बंद नहीं हुई है। सीवर या फिर पानी की मुख्य लाइन लीक है। जिस कारण सड़क के आसपास की भूमि की मिट्टी भी खिसक चुकी है। इसी कारण पुराने पेड़ की जड़ भी कमजोर हो गई। जिस कारण यह भारी भरकम पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा है। भूमि किस वजह से धंस रही है, इसकी संबंधित विभाग ने आज तक कोई जांच नहीं की है। इस कारण आसपास की इमारतों को भी खतरा बना है।
सरकुलर रोड पर पुराना पीपल का पेड़ टूटकर गिरने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। पेड़ हटाने का काम शुरू कराया गया है। इस दौरान वाहनों का रूट कृष्णा कॉलोनी की तरफ बदला गया है ताकि यहां यातायात प्रभावित न हो। नगर परिषद की जेसीबी ने पेड़ को हटाने रास्ता साफ कराने का काम शुरू किया है। जल्द ही रास्ता साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विक्रांत सिंह, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें