12 को होगी सक्षम परीक्षा, टीम ने संभाला मोर्चा
बवानी खेड़ा। खंड को सक्षम बनाने के लिए 12 फरवरी को सक्षम की परीक्षा होनी निर्धारित की गई है। उससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी नागर द्वारा मीटिंग बुलाकर खंड के तमाम कलस्टरों में विभाग द्वारा टीमें बनाकर विद्यालय में शिक्षा स्तर जांचने के लिए तैनाती कर दी गई है। जिसको लेकर बवानी खेड़ा कलस्टर के ईएचएम सोमदत शास्त्री, कलस्टर कोर्डिनेटर राजकुमार, एबीआरसी राजकुमारी द्वारा बवानी खेड़ा के ढाणी यादव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला व ढुंढ़वा जोहड़ स्थित राप्रापा में शिक्षा स्तर जांचा। वहीं दूूसरी ओर कलस्टर-रिर्सोस-कोर्डिनेटर रामचन्द्र चौहान द्वारा भी लुहारी जाटू में पहुंचकर शिक्षा स्तर जांचा जिसमें उन्होंने संतुष्टि जताई और अध्यापकों को और मेहनत करवाने के टिप्स दिए।