फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी से हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने एडीसी की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने एडीसी की मुआवजे की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शुक्रवार को गांव मित्ताथल में दोपहर को शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से लगभग 35 एकड़ में गेहूं जल कर राख हो गई। आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। शनिवार को मित्ताथल के किसान अपनी समस्या लेकर लघु सचिवालय में पहुंचे और सरकार से मुआवजे की मांग की। शनिवार को मित्ताथल के सभी किसान सरपंच निर्मला व सरपंच प्रतिनिधि भीष्म सिवाच के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त से मिले और नुकसान की भरपाई की मांग की। उन्होंने संयुक्त रूप से मांग की कि जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, अन्यथा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा किसान पहले ही कर्जे में डूबे हुए हैं। वे केवल फसल पर ही अपने परिवार का गुजारा करते हैं, अगर उन्हें नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो उक्त किसानों के परिवार भूखे मरने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में बीडीसी राजेंद्र, भीमसिंह, देवेंद्रसिंह, जयबीर सिंह, राजेश, बंटू, मनफूल सिंह, सुरेंद्र, राजकुमार, नंदराम, सतवीर, राजवीर सिंह, राजेश कुमार समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें