फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण करने तथा वाट हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए गांवों में चलेगा अभियान : एसडीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि उपमंडल के प्रत्येक गांव में दौरा कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने और वाट हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में 19 जुलाई को छह गांवों का दौरा किया जाएगा। बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में राजस्व एवं अन्य अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते कहा कि 19 जुलाई को उपमंडल के गांव खरकड़ी, मनफरा, बुढेड़ा, बिठण, लाडावास और अमीरवास में पौधारोपण के साथ ही जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बिजली-पानी, राजस्व आदि सभी समस्याओं का मौके पर ही निपटान होगा। उपमंडल के प्रत्येक गांव के शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगवाने और देखभाल का जिम्मा जन प्रतिनिधियों के साथ ही अन्य लोगों को दिया जाएगा। इस मौके पर उप तहसीलदार आत्मप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, कानूनगो और पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें