फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू में 11 अक्तूबर से होगा द्वितीय दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में 11 अक्तूबर को द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, बृजेंद्र सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, बिशंभर बाल्मीकि शामिल होंगे। यह बात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजकुमार मित्तल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और पिछले विभिन्न पांच शैक्षणिक सत्रों के 1694 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी। इनमें 450 लड़के 1244 लड़कियां हैं।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने गठन के मात्र कुछ वर्षों में ही खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रेमनगर में अब विश्वविद्यालय का अपना भव्य भवन परिसर मिल चुका है। जिसमें पिछले सत्र से ही विज्ञान सहित कई विषयों की कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय की प्राथमिकता विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सबसे पहले लागू किया है। इस सत्र में विश्वविद्यालय ने एमएससी में ड्यूल डिग्री प्रारंभ की हैं जो विद्यार्थियों को और अधिक अवसर प्रदान करने में सहायक होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा 21 विभागों में 44 कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह प्राथमिकता है कि स्थानीय एवं सामाजिक समस्याओं का हल शिक्षा एवं रिसर्च द्वारा निकाला जा सके। रिसर्च का उद्देश्य मानव कल्याण होना चाहिए। विश्वविद्यालय में लगभग 80 शोधार्थी हैं। जिन जिन विभागों में नियमित फैकल्टी आयेगी उनमें भी पीएचडी प्रारंभ होगी। अभी विश्वविद्यालय के 9 विभागों में पीएचडी करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें