फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 29 आरोपियों को दबोचा

Mon, 09 Sep 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में ऑपरेशन आक्रमण-14 के तहत छानबीन करती पुलिस टीम। 
विज्ञापन
भिवानी। ऑपरेशन आक्रमण-14 के तहत जिला पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 29 आरोपियों को धर दबोचा। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 52 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 238 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आबकारी अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज करके उनमें से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 229 बोतल देसी अवैध शराब, 16 बोतल बियर, 24 बोतल अवैध शराब अंग्रेजी बरामद किया है। जुआ अधिनियम के तहत दर्ज 3 मामलों में 3 आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुआ एवं सट्टा में लगाई गई 12060 की राशि बरामद की है। पुलिस ने 03 उद्घोषित आरोपी, 01 बेल जंपर व 10000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिले में चोरी के मामलों में संलिप्त 03 आरोपियों को जो संगीन अपराध में शामिल 02 को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन चेंज के जुर्म में 144 गाड़ियों के चालान किए हैं। मोटर वाहन अधिनियम नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के 226 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें