फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 13 दिनों में बहल मंडी में 2,60,000 क्विंटल सरसों की आवक, पिछले साल तीन लाख 25 हजार क्विंटल हुई थी खरीद

Wed, 10 Apr 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल अनाज मंडी में जगह के अभाव में निर्माणाधीन सब्जी मंडी में रखी गई सरसों।
विज्ञापन
बहल। बहल अनाज मंडी में सरसों की फसल को सरकारी रेट में बेचने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंडी में सरसों की अब तक की आवक से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बहल मंडी में सरसों खरीद के पिछले सारे रिकाॅर्ड टूटेंगे। मंगलवार तक महज 13 दिनों में बहल अनाज मंडी में करीब 2,60,000 क्विंटल की आवक हो चुकी है। जबकि, पिछली साल पूरे सीजन में 3,25,000 क्विंटल की खरीद हुई थी।
विज्ञापन


अब तक सरसों की आवक में जिले भर में बहल की अनाज मंडी सबसे ऊपर है। पूरे जिले में मंगलवार तक 60614 किसानों की करीब 12,77,000 क्विंटल सरसों पहुंची है जिसमें सबसे ज्यादा बहल मंडी में आवक हुई है। बहल अनाज मंडी में 12288 किसानों की 2,60,000 क्विंटल सरसों आ चुकी है। वहीं, जिले में सबसे कम सरसों खरक कलां अनाज मंडी में पहुंची है। यहां मात्र 175 किसानों की करीब 3500 क्विंटल पहुंची है। सीजन में अव्वल रहने वाली ढिग़ावा मंडी को भी बहल मंडी ने इस बार पीछे कर दिया है। ढिगावा मंडी में अभी तक 10,701 किसानों की करीब 2,20,000 क्विंटल सरसों आई है। यही नहीं, खरीद के मामले में भी जिले में अभी तक बहल अनाज मंडी ही शीर्ष पर है। बहल मंडी में आई 2,60,000 क्विंटल में से करीब 7,000 किसानों की 1,53,000 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। वहीं, सबसे कम खरीद खरक कलां मंडी में हुई है जहां मात्र 137 किसानों की करीब 2700 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। खरीद के मामले में ढिगावा मंडी बहल मंडी से आधे पर है। ढिगावा मंडी में अभी तक करीब 5200 किसानों की 1,10,000 क्विंटल सरसों खरीदी गई है।
-
पिछली बार सबसे ज्यादा भिवानी मंडी में आई थी सरसों

जिले में इस बार दस मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। पिछली बार की बात करें तो भिवानी अनाज मंडी में सबसे ज्यादा करीब 3,80,000 क्विंटल सरसों की खरीद हुई थी, जो सबसे ज्यादा थी। लेकिन, पिछली बार इसमें तीन अन्य मंंडियां भी शामिल रही थी। भिवानी के अलावा इसमें बवानीखेड़ा व चांग की मंडियां शामिल थी। अगर इन मंडियों को अलग करके देखा जाए तो पिछली बार भी बहल की मंडी ही खरीद में टॉप रही थी। बहल मंडी में पिछली साल करीब 3,25,000 क्विंटल सरसों खरीदी गई थी।
विज्ञापन



अनाज मंडी में दुकानों के फड़, कॉमन प्लेटफार्म, शेड हुए फुल, सब्जी मंडी में खुले में डाली जा रही है सरसों

इस बार सरसों की बंपर पैदावार के चलते बहल अनाज मंडी में सरसों की जबरदस्त आवक हुई है। इस बार केवल 13 दिनों में सरसों की आवक से हालत ऐसे बन गए है कि अनाज मंडी में कहीं भी सरसों रखने की जगह नहीं बची है। आढ़तियों की दुकानों के आगे बने चबूतरों, कॉमन प्लेटफार्म के अलावा करीब 30-30,000 वर्ग फुट के दो शैड भी सरसों से भर चुके हैं। अब हालत यह है कि अनाज मंडी में जगह नहीं बचने की वजह से अनाज मंडी में निर्माणाधीन सब्जी मंडी में सरसों डाली जा रही है। लेकिन, अब सब्जी मंडी में भी और सरसों नहीं आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें