फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर में बंद पड़ीं 2500 स्ट्रीट लाइटें, साढ़े छह हजार पुरानी लाइट बदलने का खाका तैयार

Thu, 08 Feb 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पटेल नगर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड सहित विभिन्न हिस्सों में 2500 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस वजह से मुख्य रास्तों और कॉलोनियों में शाम ढलते ही अंंधेरा छा रहा है। वहीं बुधवार को नगर परिषद अधिकारियों के साथ चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने शहर में स्ट्रीट लाइट संचालन को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

इसके बाद शहर के अंदर करीब साढ़े छह हजार पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलने और 17 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के मसौदे को अंतिम रूप दिया गया। वहीं नगर परिषद अधिकारियों ने दावा किया कि 10 दिन के बाद शहर में बंद पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम भी शुरू किया जाएगा।
दरअसल, नगर परिषद के समक्ष नई स्ट्रीट लाइटों की पहली खेप आ चुकी है। वहीं नगर परिषद अब इन नई स्ट्रीट लाइटों के लिए नए पैनल लगाने और पुरानी लाइटों को हटाने के लिए टेंडर कराएगा। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों ने मसौदे का खाका तैयार किया है। शहर में हाई मास्क और रंगीन लाइटों के साथ विक्टोरिया लाइट लगाने की डीपीआर भी जल्द तैयार कर मुख्यालय भेजे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

भिवानी शहर के सरकुलर रोड सहित शहर के विभिन्न वार्डों में करीब डेढ़ दशक पुरानी सोडियम और ट्यूबलाइटें लगाई गई हैं। अधिकांश बिंदुओं पर ये लाइटें बंद पड़ी हैं। हालांकि नगर परिषद इन्हें कई बार रिपेयर भी करा चुका है, मगर अब ये कामयाब नहीं हैं। नगर परिषद अब इन्हें हटाकर इनकी जगह एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है वहीं दस दिन बाद इन लाइटों को बदलने का काम शुरू होगा।
नगर परिषद ने शहरी वार्डों और सरकुलर रोड पर बंद पड़ी पुरानी करीब साढ़े छह हजार बिंदुओं पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का खाका तैयार किया है। इसके अलावा पूरे शहर व पार्कों के अलावा मुख्य जगहों पर करीब 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। जिसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब दस दिनों बाद पुरानी लाइटों को बदलने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें