फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कपास व चने की फसलों का 225 करोड़ मुआवजा आया : कृषि मंत्री

Mon, 19 Jun 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी: कार्यकर्ताओं से बातचीत करते कृ​षि मंत्री जेपी दलाल।
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भिवानी में कपास और चने की फसल का सवा दो सौ करोड़ रुपये मुआवजा शनिवार को आ चुका है। जिसे जल्द से जल्द किसानों के खाते में डाला जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव की तैयारी में जुटी है, लेकिन लोकसभा चुनाव समय से पहले नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस व केजरीवाल पर कटाक्ष कर दावा किया कि देश की जनता मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएगी।
विज्ञापन


वे रविवार को भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। जेपी दलाल ने लोकसभा चुनाव दिसंबर में होने की संभावना पर कहा कि भाजपा चुनावी तैयारी में जरूर जुटी है पर चुनाव तय समय पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के चार लाख पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। जिससे भाजपा हर शहर व गांव की गली गली तक पहुंच चुकी है। उन्होंने मोदी नेतृत्व के बाद देश की साख बढ़ी है। ऐसे में देश का हर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। कांग्रेस द्वारा गठबंधन सरकार पर उठाए जा रहे सवालों व फ्री के वायदों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोल कर सत्ता पाना चाहती है और इसलिए वो फ्री के लारे-लप्पे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब फ्री देने का दावा करने वाली कांग्रेस बताए कि इसके लिए जनता पर कितना टैक्स थोपा जाएगा। जेपी दलाल ने कांग्रेस के साथ केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं। हरियाणा में आप एक सीट पर भी जमानत नहीं बचा पाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आने पर केजरीवाल द्वारा हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने से इंकार करने के बाद हरियाणा में उन्हें कोई अहमियत नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें