400 मीटर रेस में अग्नि सदन रहा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। इंडस वर्ल्ड स्कूल में द्वितीय चरण की खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा पहली से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हर्डल रेस 100 मीटर, फ्लैट रेस 200 मीटर, स्प्रिंट रेस, सैक रेस, बकैट रेस तथा सिंपल रेस का आयोजन किया गया। सभी सदनों के बीच रिले रेस 400 मीटर का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अग्नि सदन प्रथम स्थान, आकाश द्वितीय तथा वायु सदन तृतीय स्थान पर रहा। छात्राओं में प्रथम स्थान आकाश सदन, द्वितीय स्थान पृथ्वी सदन, तृतीय स्थान अग्नि सदन ने प्राप्त किया। इसके साथ ही शिक्षिकाओं की भी लेमन रेस करवाई गई। जिसमेें प्रथम स्थान प्रवीण, द्वितीय स्थान रजनी व तृतीय स्थान एकता ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को स्कूल निदेशक उर्वशी ने प्रशस्ति पत्र तथा मैडल वितरित किए। इस अवसर पर सोनिया, नैंसी, रजनी, एकता, पूनम, रेनुका, प्रीति, सविता, प्रदीप, मोहित, राज कुमार सहित स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।