फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कार्य को लेकर 25 सदस्य कमेटी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन कार्य को लेकर 25 सदस्य कमेटी का किया गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम
खान-पहाड़ मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को खानक स्थित कार्यलाय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रताप खानक ने की। बैठक में खानक में हो रहे खनन कार्य में सभी को समान रूप से काम मिले। इसके लिए खानक में चल रहे खनन कार्य व रोजगार को लेकर एक 25 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। प्रताप खानक ने कहा कि खनन कार्य को लेकर काफी अव्यवस्था फैली हुई है। पत्थर ढुलाई में लगी हुई गाड़ियों को समान रूप से काम नहीं मिल रहा है। प्रताप खानक ने कहा कि सभी लोगों को मिलजुल कर काम मिले। पत्थर ढुलाई में लगी हुई सभी गाड़ियों के कांटों पर इंट्री हो। इन सभी कार्यों की देखरेख के लिए एक 25 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्य इस सभी समस्याओं के लिए एचएसआईआईडीसी के सदस्यों मुलाकात कर इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग करेंगे। बैठक में सतबीर फौजी, हरीश किरावड़, विनय शर्मा, दलीप, दिलबाग, राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें