फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 50 हजार की दी ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 50 हजार की दी ग्रांट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन अमित कुमार ने शनिवार को बार एसोसिएशन तोशाम को बार कांउसिल की लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की ग्रांट प्रदान की। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन अमित कुमार ने बताया कि अब बार एसोसिएशन के चुनावों में दस साल वकालत का अनुभव प्राप्त अधिवक्ता ही प्रधान का चुनाव लड़ सकेगा। वहीं सचिव व अन्य पदों के लिए पांच साल का अनुभव होना जरूरी कर दिया गया है। बार काउंसिल एक वेलफेयर पॉलिसी लेकर आई है। पॉलिसी को हाईकोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है। पॉलिसी की आय-व्यय का पूरा ब्यौरा बार काउंसिल की वेबसाइट पर डाला जाएगा। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। अमित कुमार ने बताया कि नए वकीलों की रजिस्ट्रेशन फीस भी कम करने का प्रयास है। इस मौके पर तोशाम बार एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र चहल, एडवोकेट सत्यवान श्योराण, पवन ढाका, गुलशन काठपालिया, सुरेंद्र बेड़वाल, हरेंद्र भालोठिया, सतबीर सिहाग, सुरेश ढुल, जयवीर गुज्जर, बार सचिव संजय बागनवाला, चुनाव कमेटी के चेयरमैन सतबीर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें