तिगड़ाना में जलघर में डूबने से युवक की मौत
भिवानी। तिगड़ाना गांव के जलघर में डूबने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज परमजीत ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे युवक हाथ धोने के लिए जलघर में गया था। एकाएक उसका संतुलन बिगड़ गया और जलघर में गिर गया। कुछ समय बाद किसी की नजर पड़ी तो उसे निकाला गया। युवक का नाम दीपक है।