महेंद्र बने वॉलीबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
बहल। इनेलो युवा नेता महेंद्र गोकलपुरा को हरियाणा वॉलीबाल एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र की नियुक्ति पर सुरेंद्र किलका, अजीत ठेकेदार बिधनोई, हिमत जावला, अमित सिधनवा, प्रदीप बिधनोई, विकास बिधनोई ने खुशी जताई है। महेंद्र गोकलपुरा ने अपनी नियुक्ति पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, प्रदेश सचिव सूबे सिंह अटेला सहित शीर्ष नेताओं और वॉलीबाल एसोसिएशन से जुुड़े पदाधिकारियों का आभार जताया है।