तोशाम। जयहिंद मंच तोशाम इकाई की बैठक मंच के कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के हलका प्रधान सुरेंद्र कालीरामण ने की। बैठक में बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत दूसरे चरण में विभिन्न गांवों में नौ जुलाई से पौधारोपण होगा। इसके तहत गांव संडवा में 151 फलदार और फूलों वाले पौधे वीरवार को भेजे गए। हलका प्रधान ने कहा कि पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण में नौ जुलाई को क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पौधारोपण और जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गृह मंत्रालय से निदेशक चित्रलेखा, आईपीएस एसके शर्मा, ब्रिगेडियर कल्पना पाोपली, जयहिंद मंच के राष्ट्रीय महासचिव नवीन जयहिंद, उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता डॉ. चंद्रा राजन, मंच की महिला प्रदेश अध्यक्ष राज कौशिक, प्रो. केसी वर्मा, जेपी शर्मा, पूर्व जिला पार्षद एडवोकेट सत्यवान श्योराण आदि मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि गांव संडवा में युवा क्लब के प्रधान और मंच के मीडिया प्रभारी सुखबीर संडवा के नेतृत्व में पौधे लगाए गए हैं।