फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हिसार से अयोध्या ट्रेन में भिवानी से 200 यात्री हुए जयश्रीराम के जयकारे के साथ रवाना

Fri, 09 Feb 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के पदा​धिकारी हिसार से अयोध्या के लिए विशेष रेलगाड़ी का स्वाग
विज्ञापन
भिवानी। वीरवार को हिसार से अयोध्या के लिए विशेष रेल गाड़ी दोपहर बाद 12 बजकर 10 मिनट पर भिवानी सिटी स्टेशन पर पहुंची तो दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ ने इस विशेष रेलगाड़ी का गर्मजोशी से जय श्री राम के जयघोष के साथ स्वागत किया। वीरवार को भिवानी से इस ट्रेन में करीब 200 श्रद्धालुओं ने अयोध्या के लिए सफर किया।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के प्रधान एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति बीकानेर के सदस्य महाबीर डालमिया ने विशेष रेलगाड़ी के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व गार्ड का पुष्प माला व पटका पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लिए विशेष रेलगाड़ी का चलना रामभक्तों के लिए बड़ा सम्मान है। उन्हें उम्मीद है कि यह विशेष रेलगाड़ी अगले कुछ महीनों के लिए बढ़ाई जाएगी, ताकि हिसार, भिवानी व रोहतक जिला के लोगों को अयोध्या जाने में आसानी हो सकें।
डालमिया ने कहा कि इस रेलगाड़ी के चलने से भिवानी से अयोध्या जाने वाले रामभक्तों को खासा लाभ होगा, क्योंकि भिवानी से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन बदलने के झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। बड़ी बात यह रही कि विधायक घनश्याम सर्राफ भी इसी रेलगाड़ी से अपने समर्थकों सहित अयोध्या गए है। इस मौके पर जीआरपी, आरपीएफ सहित अन्य संबंधित रेलवे स्टाफ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहा। इस अवसर पर विभाग संचालक सत्यनारायण मित्तल, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल, विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री वरूण कुमार, नगर अध्यक्ष दलबीर हालुवासिया, जिला सह मंत्री नरेंद्र सोनी, बजरंग दल नगर संयोजक राजेश नाहड़िया, जिला संयोजक आशीष बजरंगी, संदीप बड़ेसरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें