फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संघ 23 को करेंगे शहर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल संघ 23 को करेगा शहर में प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
ढाणा रोड नागरिक पब्लिक स्कूल में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के सदस्यों ने मांगें पूरी न होने पर 23 अप्रैल को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। रविवार को हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने काफी समय से लंबित चल रही मांगों को लेकर बैठक में 22 तक मांगे पूरी न होने पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए लघु सचिवालय जाकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन भेजेंगे। उन्होंने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को स्थाई मान्यता देने, आरटीई के तहत सभी प्राइवेट स्कूलों को एडजस्टिंग सूची में डालकर मान्यता देने, भूमि की शर्तों को हटाए जाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संदीप शर्मा, शहरी प्रधान पृथ्वी सिंह सैनी, शहरी उप प्रधान दलबीर सिंह, शहरी सचिव सतीश कुमार, प्रदेश उप सचिव सतीश तंवर, जिला कोषाध्यक्ष आनंद लखेरा, मुकेश तंवर, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, राजू लोहान व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें