फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाडिय़ों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
पलवल में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में आदर्श रिहैबिलिटेशन कॉलेज के दो छात्रों ने दो स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किए। हरियाणा मूक बघिर कल्याण एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता में लगभग 300 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आदर्श रिहैबिलिटेशन कॉलेज के कुनाल व सिमरन ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते, वहीं 100 मीटर दौड़ में सिमरन व डिस्कस थ्रो में मोनिका ने रजत पदक हासिल किए। विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज निदेशक डॉ. राजेश श्योराण ने विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये दिव्यांग खिलाड़ी सामान्य खिलाड़ियों से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या सरिता श्योराण, शारदा शर्मा, हरिकिशन शर्मा, विनोद, बजरंग, प्रवीण, रिंकू कुमार, स्पेशल कोच रजत, देवेन्द्र व ज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें