फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम शिफा ने ागांव में कानूनी सहायता केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेएम शिफा ने गांव में कानूनी सहायता केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गांव बामला, पालवास व खरक कलां के कानूनी देखभाल व सहायता केंद्रों का वीरवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा ने दौरा किया। उन्होंने कानूनी देखभाल व सहायता केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राधिकरण की सचिव शिफा ने गांवों के सरपंचों को बताया कि प्रत्येक रविवार को पीएचसी में अधिवक्ता व पीएलवी ग्रामीणों की सहायता के लिए कानूनी शिविर लगाते हैं। सीजेएम ने सरपंचों को कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने में अधिवक्ता व पीएलवी को अपना पूरा सहयोग दें ताकि ग्रामीणों को समस्याओं से न जूझना पड़े। सीजेएम ने ग्रामीणों की राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड व बुढ़ापा पेंशन इत्यादि समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर बामला व खरक कलां के सरपंच पवन कुमार, पवन कुमार, पालवास सरपंच सुनीता देवी, पंच भगत सिंह, सहायक कमलजीत सिंह, पीएलवी जोगेन्द्र, अंशु, यशवीर सिंह, लतीका, विनोद, सोनिया, भतेरी, केला व माया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं गांव सुई में पैनल अधिवक्ता गजेंद्र सिंह व पीएलवी नवनीत ने ग्रामीणों को प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली कानूनी सहायता के बारे में बताया। इस अवसर पर सूबे सिंह, मांगे राम, संजय कुमार, कुलदीप, रण सिंह, जगबीर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें