फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वस्तु को खरीदते समय डेट, रेट व वेट पर विशेष ध्यान दे: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वस्तु को खरीदते समय डेट, रेट व वेट पर विशेष ध्यान दें : एसडीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
उपभोक्ता दिवस पर लोगों को जागरूक करते हुए उपभोग योग्ेय वस्तु खरीदते समय डेट, रेट व वेट पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी गई। वस्तु के रेट व अन्य किसी गड़बड़ी मिलने पर तुरंत इसकी शिकायत करने को कहा गया। एसडीएम ने वीरवार को उपमंडल कार्यालय परिसर हॉल में खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय द्वारा आयोजित उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि डिब्बा बंद सामान को एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें। मिठाई लेते समय डिब्बे का वजन अलग से तुलवाएं, पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय नापतोल का ध्यान रखें। गैस सिलेंडर लेते समय उसका वजन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी नापतोल संबंधी गड़बड़ी मिलती है तो इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से करें, ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सके। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि विभाग का पूरा प्रयास है कि सरकार व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक उमेद सिंह तालु ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सामान खरीदते समय वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा तथा वैद्यता तिथि अवश्य जांचनी चाहिए तथा खरीदी गई वस्तु का बिल अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें