शांतनु सिंह बने हरियाणा युवा कांग्रेस के मीडिया सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
चांग। हिसार से हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शांतनु सिंह चौहान को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्त पर प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह व जिला अध्यक्ष प्रदीप भाट्टी ने कहा कि शांतनु सिंह चौहान एक कर्मठ इमानदार व निष्ठावान युवा नेता है। उनको प्रदेश महासचिव बनाने पर युवा वर्ग में जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में कामयाबी मिलेगी साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद रेवाड़ी खेड़ा, प्रदीप भाट्टी, सोनू गुर्जर, रामबीर, प्रितम, जोगेन्द्र, निखिल राणा, विक्की खरक, बिट्टू चांग, भोली प्रधान, सोनू लोहारी, दिग्विजय भिवानी, आकाश भिवानी, सचिन चांग आदि ने पार्टी हाईकमान व कांग्रेस युवा का आभार जताया है।