भिवानी। झारखंड में संपन्न दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीत कर आए खिलाड़ियों का भिवानी पहुंचने स्वागत किया गया। इस मौके पर शहरवासियों ने फूल मालाओं से कोच व खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया गया। जीत हासिल कर आए खिलाड़ी खुली गाड़ी में बैठकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए सेक्टर-13 में पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14 में सेक्टर-13 की तमन्ना ने गोल्ड, कीर्ति नगर के रोहित ने अंडर 17 में सिल्वर, उत्तम नगर की उषा ने अंडर 19 में गोल्ड, विद्या नगर के अमन ने अंडर 17 में गोल्ड व दिपांशु ने अंडर 17 में सिल्वर व कीर्तिनगर के श्यामसुंदर ने अंडर 17 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।