फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गवेतन न मिलने के विरोध में नप सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नप सफाई कर्मचारी रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के गेट के बाहर एकत्रित हुए और धरना देकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी उपायुक्त के नाम सौंपा। नगर परिषद कर्मचारी संघ भिवानी इकाई के प्रधान विजय कुमार के नेतृत्व में पांचवें दिन भी नारेबाजी की गई। वहीं नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव ने कहा कि अगले तीन दिनों में सभी सफाई कर्मचारियों के खाते में उनका वेतन आ जाएगा। विजय कुमार ने बताया कि यदि उन्हें वेतन जल्द नहीं दिया गया तो वे सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिन से वो प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया। इसके साथ साथ सातवें वेतन का एरियर, पक्के कर्मचारियों का 38 महीने का पीएफ, शिशु भत्ता, शिक्षा भत्ता सहित 10 सूत्रीय मांगें हैं जो पूरी की जाए। इस दौरान शीतल बागड़ी, सुनील बिडलान, विक्की राज, मोहन, महिपाल, मनीषा, कृष्णा, बाला, महेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार, भीम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें