फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को मिले 92 चालक, जल्द करेंगे ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज को मिले 92 चालक, जल्द करेंगे ज्वाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही रोडवेज महकमे को 92 चालक मिल जाएंगे। नवनियुक्त चालकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। सरकार ने भिवानी रोडवेज रोडवेज को 92 चालकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को 92 में से 84 चयनित चालकों ने पहले दिन रोडवेज विभाग में अपना लाइसेंस व जरूरी कागजातों को जमा करवाया। विभाग इन सभी कागजातों की जांच के बाद चालकों को ड्यूटी के लिए लेटर जारी करेगा। पहले दिन दोपहर दो बजे से लिस्ट के अनुसार सभी चयनित चालकों के लाइसेेंस व जरूरी कागजातों को जमा करवा लिया गया और चालकों के मेडिकल व कागजातों की जांच के बाद ही ड्यूटी सौंपी जाएगी। वहीं दिनभर चयनित चालकों की दस्तावेज जमा करवाने के लिए ऑफिस के बाहर भीड़ जमी रही।
--
प्रशासन द्वारा रोडवेज को 92 चालकों की लिस्ट जारी की है। सभी चयनित चालकों का मेडिकल होने के बाद जल्द ही ज्वाइनिंग के लेटर जारी कर दिया जाएगा।
कंवर सिंह, टीएम, भिवानी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें