लोहारू। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश ने कहा कि चुनाव से जुड़े अधिकारी ओर कर्मचारी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सुनिश्चित करवाए जा सके। चुनाव आदर्श आचार संहित का पालना सुनिश्चित की जाए तथा इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित सेक्टर ऑफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर तहसीलदार नरेन्द्र दलाल, बीडीपीओ नरेन्द्र ढुल, डीडीए डॉ. जयसिंह, एक्सईन पवन वर्मा, नपा सचिव संजय यादव, डॉ. देवेन्द्र शर्मा, राहुल, होमसिंह, संजीव सहारण, चानणमल, स्वर्णकुमार, सुखबीरसिंह, केआर यादव, सुरेश नागर, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।