फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावनात्मक बुद्धिमता व व्यवहारिक जीवन पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंता एक ऐसी बीमारी जिसका उचित प्रबंधन आवश्यक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
आदर्श महिला महाविद्यालय में ‘भावनात्मक बुद्धिमता’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य चुनाव आयुक्त हरियाणा डॉ. दलीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में प्राचार्या डॉ. माया यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि दलीप सिंह ने व्यवहारिक जीवन में सफलता के मंत्र बताते हुए कहा कि चिंता एक ऐसी बीमारी है, जो हर व्यक्ति के जीवन में हर पहलू पर साथ खड़ी रहती है। आवश्यकता उसका उचित प्रकार से प्रबंधन करने की है। आधुनिक तकनीक के कारण सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर अपना कीमती समय व्यतीत करता है। जिसकी वजह से वह अपने विचार व भावनाओं को किसी के साथ साझा नहीं करते। महाविद्यालय की छात्राओं को अपनी रोचक तकनीक प्रस्तुति के माध्यम से कई प्रश्नों के सहज उत्तर उपलब्ध करवाए। कार्यशाला में सुरेश गुप्ता ने बताया कि जीवन भावनात्मक बुद्धिमत्ता विषय पर लिखी गई डॉ. दलीप सिंह की पुस्तक का 18 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। जिसकी छाप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता शिवरत्न गुप्ता ने भी डॉ. दलीप सिंह के विचारों की प्रशंसा की। । इस अवसर पर पवन बुवानीवाला, नन्द किशोर अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस राजन, निदेशक डा. प्रोमिला सुहाग, डा. जेपी शर्मा, डा. वीएन यादव, डा. सूरजमल जाखड़, कार्यक्रम संयोजिका रीना तनेजा, डा. रजनी राघव, रचना अरोड़ा, डा. कुशल बाला, शैलजा गिरधर, नीरू चावला, डा. अमिता गाबा, डा. मधु मालती, डा. इंदू शर्मा, डा. अपर्णा बत्रा, रिंकू अग्रवाल, डा. सुमन जांगड़ा, वैश्य मॉडल स्कूल की प्राचार्या कमला गुरेजा सहित अनेक महाविद्यालयों एवं विद्यालयों की प्राध्यापिकाओं व प्राध्यापक के साथ-साथ छात्राएं भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें