फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिग छात्राओं ने किया मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
छात्र संघर्ष सीमित संबंधित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में बुधवार को नर्सिंग छात्राओं ने परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने और तीन वर्षों से रुकी हुई परीक्षा करवाने की मांग को लेकर बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। सामान्य अस्पताल में एकत्रित होकर बुधवार को नर्सिंग छात्राएं घंटा घर चौक, हांसी गेट, पुराने बस स्टैंड से होते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचीं। धरने की अध्यक्षता एनएनएम लक्ष्मी ने की व संचालन सविता ने किया। राज्य सहसचिव विनोद गिल ने कहां पिछले तीन दिनों से नर्सिंग छात्रों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन जिला प्रशासन उनकी ओर ध्यान तक नहीं दे रही। सर्व कर्मचारी संघ से यादवेंद्र शर्मा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से मास्टर सुदर्शन सरोहा, हरियाणा रोडवेज से नरेंद्र दिनोद, जनवादी महिला समिति से बिमला घणघस ने आंदोलन का समर्थन किया। प्रर्दशन में प्रीति, अजंलि, ज्योति, कोमल, रोजी, अनु, अंजु, पूनम, सुंधि, दीपिका, अल्का, ऊषा, विजय, भारती, किरण, सोमी, निशा, शिल्पा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें