फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में कांस्य पदक विजेता न्यूटन शर्मा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जूडो में कांस्य पदक विजेता न्यूटन शर्मा का स्वागत
विज्ञापन

भिवानी।
जम्मू-कश्मीर में 10 से लेकर 14 मार्च तक हुई राष्ट्रीय स्तर की जूडो खेल प्रतियोगिता में 78 अधिकतम भारवर्ग में नंगला गांव की न्यूटन शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शनिवार को यहां भीम स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने कांस्य पदक विजेता न्यूटन शर्मा व प्रतिभागी भारती परमार का स्वागत किया। जूडो संघ हरियाणा के उपप्रधान अजीत बामला ने कहा कि न्यूटन शर्मा जूनियर वर्ग की खिलाड़ी है। उसने पहली बार सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। न्यूटन शर्मा अब पंजाब में 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश की तरफ से भाग लेंगी। न्यूटन शर्मा ने कहा कि वह पंजाब में होने वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजबीर सिंह, विक्रम जूडो कोच, संदीप सिंह जूडो कोच, संदीप तंवर जूडो कोच, सोमदत्त डीपीई, पूनम बामल कुश्ती कोच, सत्यवान कबड्डी कोच, वीरेंद्र हाकी कोच, हरिस्वरूप हैंडबाल कोच, उप अधीक्षक जगदीश गोयत, खिलाड़ी राकेश, स्वीटी, प्रियंका,सरिता देवी , हरिश, न्यूटन की माता राजबाला, व पिता नरेश शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें