फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंधी के साथ बारिश में खराब हुईं शहर की 1500 स्ट्रीट लाइटें

Thu, 01 Jun 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के मुख्य चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट।
विज्ञापन
भिवानी। एक सप्ताह से आंधी के साथ हो रही बारिश से शहर की करीब 1500 स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं। जिन्हें दुरुस्त करने में ठेकेदार के कारिंदे लग हुए हैं। हालांकि ठेकेदार के पास भी अब पुरानी लाइटों का स्टॉक खत्म हो गया है। कई जगह तो तेज आंधी में स्ट्रीट लाइट के पोल भी टूट गए हैं। इसकी वजह से शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए एक करोड़ 65 लाख का सालाना ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार के कर्मचारी शहरभर में मौसम से खराब हुईं लाइटों को बदलने में जुटे हैं। इसी के चलते अब पुरानी स्ट्रीट लाइटों के स्टॉक भी खत्म हो गए हैं। शहर में 40 से लेकर 200 वाॅट तक की बड़ी स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। शहर में नगर परिषद के करीब 21 हजार 600 स्ट्रीट लाइट प्वाइंट हैं। नगर परिषद के अधिकतर स्ट्रीट प्वाइंटों को ठेकेदार के कारिंदों ने दुरुस्त किया था ताकि प्री मानसून के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत न झेलनी पड़े, लेकिन प्री मानसून से पहले ही बेमौसम बारिश और आंधी ने स्ट्रीट लाइटों को खराब कर दिया। इसकी वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई और नगर परिषद में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में जुटे कारिंदों का काम भी अचानक फिर से बढ़ गया। आंधी में स्ट्रीट लाइटों के तार टूटने, एलईडी खराब होने, पोल टूटने की दिक्कतें बन रही हैं।
ये हो रही है परेशानी
बारिश के दौरान सड़कों पर कीचड़ व जलभराव हो रहा है। इसमें कई जगह मैनहोल भी खुले पड़े हैं। ऐसे में रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से हादसे का अंदेशा भी रहता है। स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय आपराधिक गतिविधियां व घरों में चोरी का भय भी बना है।
विज्ञापन

आंधी के दौरान सप्ताहभर में ही करीब 1500 स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। जिन्हें लगभग बदलकर ठीक कराया जा चुका है। इस मौसम में स्ट्रीट लाइटें खराब हो जाती हैं। फिलहाल पुराना स्टॉक भी खत्म हो गया है। अब स्टॉक लाने की प्रक्रिया चल रही है।
- विकास कुमार, स्ट्रीट लाइट रखरखाव ठेकेदार।
शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का ठेका दिया हुआ है। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके लिए जिले के लिए स्ट्रीट लाइटों का स्टॉक अलाॅट हुआ है। ये लाइटें वार्डों के अलावा मुख्य चौराहों और बाजारों में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

- सतेंद मोर, उप प्रधान, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें