फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की पूरक और डीएलएड परीक्षा के पहले दिन पकड़े 15 नकलची

Wed, 16 Oct 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा​र्थियों का प्रवेश पत्र की  जांच करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक एवं डीएलएड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। अनुक्रमांक की जांच और तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला। पहले दिन बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल के 15 मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन

बोर्ड से संचालित माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार विषय की पूरक और डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25 की परीक्षाओं में नकल के 15 मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर में संचालित माध्यमिक (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की वैकल्पिक विषय की परीक्षा में बुधवार को नकल के नौ मामले और वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल के छह मामले दर्ज किए गए जबकि डीएलएड की परीक्षा नकल रहित हुई।
बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने जिला नूंह के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां नकल के 12 मामले दर्ज किए गए, जिनमें माध्यमिक कक्षा के नौ एवं वरिष्ठ माध्यमिक के तीन केस शामिल हैं। नकल पर अंकुश लगाने के गठित नूंह के जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने दो और भिवानी ने नकल का एक मामला दर्ज कराया। बुधवार को हुई माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में कुल 21,078 परीक्षार्थी और डीएलएड परीक्षा में 648 छात्राध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें